Auto Expo 2023: ‘ऑटो एक्सपो’ का आयोजन 13 से 18 जनवरी तक, 800 से ज्यादा कंपनियां भाग लेंगी, जानें सबकुछ
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 5, 2023 19:53 IST2023-01-05T19:49:53+5:302023-01-05T19:53:27+5:30
Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो का आयोजन जहां ग्रेटर नोएडा में होगा, वहीं वाहन कलपुर्जा प्रदर्शनी प्रगति मैदान परिसर में आयोजित की जाएगी।

ऑटो एक्सपो का आयोजन जहां ग्रेटर नोएडा में होगा, वहीं वाहन कलपुर्जा प्रदर्शनी प्रगति मैदान परिसर में आयोजित की जाएगी।
Auto Expo 2023: मोटर शो का आयोजन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 13 से 18 जनवरी, 2023 के दौरान होगा। कोविड के कारण कई बार आयोजन रद्द करना पड़ा था। इस बार उम्मीद है कि 800 कंपनियां भाग ले सकती हैं।
वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, ‘‘मोटर शो का आयोजन 11 जनवरी का दिन विशेष रूप से मीडिया के लिए रखा गया है। 12 जनवरी को इसका उद्घाटन समारोह होगा जिसमें मीडिया, विशेष मेहमानों और डीलरों को आमंत्रित किया जाएगा।’’
ऑटो एक्सपो का आयोजन जहां ग्रेटर नोएडा में होगा, वहीं वाहन कलपुर्जा प्रदर्शनी प्रगति मैदान परिसर में आयोजित की जाएगी। ऑटो एक्सपो-2020 में छह लाख से अधिक दर्शक आए थे। पिछली वाहन प्रदर्शन में करीब 700 नए उत्पादों का अनावरण किया गया था या उन्हें उतारा गया था। प्रदर्शनी में 108 प्रदर्शकों ने अपने 352 उत्पाद प्रदर्शित किए थे।
साल 2021 और 2022 में कोविड के कारण रद्द किया गया था। इस द्विवार्षिक वाहन प्रदर्शनी का आखिरी बार आयोजन फरवरी, 2020 में हुआ था। उस समय भी यह आयोजन दुनियाभर में खराब होती महामारी की स्थिति के बीच हुआ था।
प्रदर्शनी का आयोजन एसीएमए, भारतीय उद्योग परिसंघ और सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स मिलकर करते हैं। दुनिया भर के कई देश इसमें भाग लेते हैं। इस बार 15 देश भाग ले रहे हैं। अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, जापान, सिंगापुर भाग ले सकते हैं।