लाइव न्यूज़ :

ऑडी अगले महीने पेश करेगी नयी ए4

By भाषा | Updated: December 14, 2020 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी अगले महीने अपनी सेडान कार ए4 का नया संस्करण बाजार में पेश करेगी।

कंपनी के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि उसने अपने औरंगाबाद संयंत्र में इसका उत्पादन पहले ही शुरू कर दिया है।

बयान के मुताबिक इसमें दो लीटर का बीएस-6 पेट्रोल इंजन है। कंपनी पहले ही सिर्फ पेट्रोल या अन्य वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों को पेश करने की घोषणा कर चुकी है। हालांकि, उसने इस साल अप्रैल में भारत उत्सर्जन मानक- छह शुरू होने पर डीजल इंजन से पूरी तरह बाहर निकलने की संभावनाओं को खारिज किया।

कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि ऑडी ए4, 2008 से कंपनी की सबसे अधिक बिक्री वाली कारों में से एक है। 2021 हमारे लिए उत्साहवर्द्धक रहने वाला है। नयी ए4 अगले साल में हमारी पहली पेशकश होगी।

ए4 के पुराने संस्करण में प्रीमियम प्लस वैरिएंट की कीमत 42 लाख रुपये और इसके टेक्नोलॉजी वैरिएंट की कीमत 45.55 लाख रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें