लाइव न्यूज़ :

ऑडी अगले दो-तीन माह में भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक ई-ट्रॉन श्रृंखला के वाहन उतारेगी

By भाषा | Updated: March 7, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी ऑडी अगले दो से तीन माह के दौरान भारतीय बाजार में अपनी पूर्ण इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-ट्रॉन तथा क्रॉसओवर ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक पेश करेगी। इससे देश में कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहन की यात्रा शुरू हो सकेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इससे पहले कंपनी ने ई-ट्रॉन को पिछले साल के अंत तक भारतीय बाजार में उतारने की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से उसे अपनी योजना में बदलाव करना पड़ा था। अब कंपनी का इरादा ई-ट्रॉन श्रृंखला के तहत अपने दोनों इलेक्ट्रिक वाहन साथ-साथ पेश करने का है।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, ‘‘हम भारतीय बाजार में ई-ट्रॉन पेश करने जा रहे हैं। हम एक मॉडल नहीं दो मॉडल...ई-ट्रॉन और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक पेश करेंगे। इन मॉडलों को हम अगले दो-तीन माह में उतारेंगे।

ऑडी ने वैश्विक स्तर पर पांच साल में 30 इलेक्ट्रिक वाहन उतारने की घोषणा की है। इनमें 20 शुद्ध रूप से इलेक्ट्रिक वाहन और 10 प्लग-इन हाइब्रिड वाहन होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?