लाइव न्यूज़ :

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी दो दमदार इलेक्ट्रिक कारों को उतारा

By भाषा | Updated: September 22, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली 22 सितंबर जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी ने बिजली से चलने वाली गाड़ियों के प्रति बढ़ती रूचि के बीच बुधवार को अपनी दो इलेक्ट्रिक 'सुपरकारों' ई-ट्रॉन जीटी और आरएस ई-ट्रॉन जीटी को भारतीय बाजार में उतारने की घोषणा की।

कंपनी ने अनुसार ई-ट्रॉन जीटी संस्करण की कीमत 1.79 करोड़ रुपये और आरएस ई-ट्रॉन जीटी संस्करण की कीमत 2.04 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है। ख़ास बात यह है कि यह दोनों गाड़ियां 5 से 80 प्रतिशत तक केवल 22 मिनट में चार्ज हो सकती है।

ऑडी ने बताया कि ई-ट्रॉन जीटी 390 किलोवाट की बैटरी से लैस हैं तथा 4.1 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार पकड़ सकती है, जबकि 475 किलोवाट की क्षमता के साथ आने वाली आरएस ई-ट्रॉन जीटी मात्र 3.3 सेकंड में इतनी ही गति हासिल कर सकती है।

वाहन विनिर्माता कंपनी ने कहा कि एक बार पूरी बैटरी चार्ज करने के बाद ई-ट्रॉन जीटी 401 से 481 किमी की दूरी तय कर सकती है। वही आरएस ई-ट्रॉन जीटी एक बार चार्ज होने के बाद 388 किमी से 500 किमी तक चल सकती है।

इस अवसर पर ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह दिन हमारे लिए मील का पत्थर है क्योंकि हम भारत की पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार पेश कर रहे हैं। जुलाई 2021 के बाद से यह हमारा चौथा और पांचवां इलेक्ट्रिक वाहन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?