लाइव न्यूज़ :

ऑडी ने ई-ट्रॉन श्रृंखला की तीन नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश की, कीमत 99.99 लाख रुपये से शुरू

By भाषा | Updated: July 22, 2021 12:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता ऑडी ने गुरुवार को ई-ट्रॉन श्रृंखला की तीन नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश की, जिनकी कीमत 99.99 रुपये से शुरू हैं।

ऑडी इंडिया ने एक बयान में कहा कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-ट्रॉन 50, ई-ट्रॉन 55 और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक हैं, और इनकी शोरूम कीमत क्रमश: 99.99 लाख रुपये, 1.16 करोड़ रुपये और 1.18 करोड़ रुपये है।

इस पेशकश पर ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘हम इलेक्ट्रिक गाड़ियों की अपनी यात्रा की शुरूआत करते हुए एक नहीं, बल्कि तीन एसयूवी की पेशकश की है।’’

उन्होंने कहा कि ये तीनों एसयूवी में लक्जरी, शून्य उत्सर्जन, शानदार प्रदर्शन और रोजमर्रा की उपयोगिता का सही मेलजोल है।

कंपनी ने तीन साल के अंदर इन गाड़ियों को दोबारा खरीदने की पेशकश भी कर रही है और आठ साल की बैटरी वारंटी दी जाएगी।

ऑडी क्यूरेटेड स्वामित्व पैकेज के तहत ऑडी इंडिया दो साल से लेकर पांच साल तक के लिए सर्विस योजनाओं का विकल्प भी दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?