लाइव न्यूज़ :

ऑडी ने भारत में आरएस 5 स्पोर्टबैक मॉडल पेश किया, कीमत 1.04 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: August 9, 2021 12:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता ऑडी ने सोमवार को भारत में आरएस 5 स्पोर्टबैक मॉडल की पेशकश की, जिसकी शोरूम कीमत 1.04 करोड़ रुपये से शुरू है।

ऑडी इंडिया ने एक बयान में कहा कि आरएस 5 स्पोर्टबैक 2.9 लीटर वी6 ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, 450 एचपी की शक्ति प्रदान करती है और इसे पूरी तरह तैयार इकाई के रूप में भारत में आयात किया जा रहा है।

इस पेशकश पर ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि ऑडी आरएस 5 भारत में पहली बार एक स्पोर्टबैक के रूप में आ रही है, और यह उन ग्राहकों के लिए सही विकल्प होगा, जो रोजमर्रा की जरूरतों के अतिरिक्त ऑडी आएस लेना चाहते हैं।

कंपनी ने कहा कि आरएस 5 स्पोर्टबैक 3.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और इसकी अधिकतम रफ्तार 250 किमी प्रति घंटा है।

ढिल्लों ने कहा कि ऑडी ने पूरे भारत में अपने सभी ‘स्पोर्ट मॉडल’ के लिए अच्छी पूछताछ देखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित