लाइव न्यूज़ :

ऑडी ने भारत में पेश किया ए4 कार का शुरुआती संस्करण

By भाषा | Updated: December 6, 2021 13:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने अपनी ए4 कार का एक शुरुआती संस्करण ऑडी ए4 प्रीमियम सोमवार को भारतीय बाजार में पेश किया।

ऑडी की इस नई सेडान कार की एक्स-शोरूम कीमत 39.99 लाख रुपये रखी गई है। इसके पहले ऑडी ए4प्रीमियम प्लस और ए4 टेक्नोलॉजी कारें भारतीय बाजार में उतार चुकी है।

ऑडी इंडिया ने अपने बयान में कहा कि दो लीटर इंजन के साथ आने वाली ए4 प्रीमियम कार 140 किलोवाट की ताकत और 320 एनएम का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

कंपनी के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि गत जनवरी में ए4 कार उतारे जाने के साथ ही भारतीय बाजार में काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस एंट्री-लेवल कार को भी ग्राहक पसंद करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?