लाइव न्यूज़ :

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने नाबार्ड के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:01 IST

Open in App

जयपुर, 29 सितंबर भाषा निजी क्षेत्र के एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने राजस्थान में चल रही ग्रामीण विकास से जुड़ी पहलों को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय ग्रामीण एवं विकास बैंक (नाबार्ड) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

बैंक के यहां जारी बयान के अनुसार इस समझौता ज्ञापन पर नाबार्ड के चेयरमैन डॉ. जी.आर.चिंतला की उपस्थिति में, नाबार्ड के राजस्थान के मुख्य महाप्रबंधक जयदीप श्रीवास्तव तथा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक संजय अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए।

ज्ञापन में राज्य में किसानों, किसान उत्पादक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), ग्रामीण कारीगरों, कृषि-उद्यमियों, कृषि-स्टार्टअप आदि को फायदा पहुंचाने के लिए एक संयुक्त पहल की परिकल्पना की गई है।

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक अग्रवाल ने कहा, “नाबार्ड और एयू बैंक के बीच हुए इस समझौते से राज्य में चल रही विकास से जुड़ी हुई योजनाओं को संस्थागत ऋण सहयोग मिलेगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। यह गठजोड़ राज्य में खासकर कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े क्षेत्रों में ऋण देने की प्रक्रिया को बढ़ावा देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'