लाइव न्यूज़ :

अतुल भट्ट ने आरआईएनएल के चेयरमैन का पद संभाला

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर अतुल भट्ट ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय इस्पात निगम लि. (आरआईएनएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पद संभाल लिया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने पी के रथ का स्थान लिया है। रथ 31 मई को कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद से सेवानिवृत्त हो गए। वह 38 साल तक कंपनी के साथ जुड़े रहे।

कंपनी ने बयान में कहा कि इससे पहले भट्ट मेकॉन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक थे।

बयान में कहा गया है कि भट्ट आईआईटी दिल्ली से रसायन इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। उनके पास आईआईएम-कलकत्ता की स्नातकोत्तर डिग्री है।

वह एनएमडीसी में कार्यकारी निदेशक (कारोबार विकास एवं कॉरपोरेट योजना) तथा आर्सेलरमित्तल में महाप्रबंधक (विलय एवं अधिग्रहण) रह चुके हैं।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1986 में टाटा स्टील में स्नातक प्रशिक्षु के रूप में की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार