लाइव न्यूज़ :

सोच-विचारकर दूसरे की पैकेजिंग की नकल का प्रयास करना ट्रेडमार्क का उल्लंघन नहीं: अदालत

By भाषा | Updated: April 5, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि एक कंपनी द्वारा सतर्कता के साथ दूसरे के उत्पाद की पैकेजिंग की नकल का प्रयास करना अपने आप में ट्रेडमार्क का उल्लंघन नहीं है।

अदालत ने आगे कहा कि जब तक कोई उपभोक्ता भ्रमित अथवा धोखे में नहीं आता है, तब तक पैकेजिंग की नकल करने वाली कंपनी के इरादों के आधार पर ट्रेडमार्क के उल्लंघन का मामला नहीं बनता है।

अदालत ने आगे कहा कि इस तरह के मामलों की आगे जांच ग्राहकों की औसत समझदारी के आधार पर की जानी चाहिए।

न्यायमूर्ति सी हरि शंकर ने कहा, ‘‘जब तक इससे कोई उपभोक्ता भ्रमित अथवा धोखा नहीं खाता है तब तक प्रतिवादी के इरादे कितने भी संदिग्ध क्यों न हों, इसमें उल्लंघन का मामला नहीं बनता।’’

अदालत ने यह आदेश ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की याचिका पर दिया, जिसमें कंपनी ने आईटीसी पर ट्रेडमार्क के उल्लंघन का आरोप लगाया था। अदालत ने अंतरिम राहत के आग्रह वाली याचिका को खारिज कर दिया।

हालांकि ब्रिटानिया का कथित ट्रेडमार्क उल्लंघन और दूसरे के समान अपने उत्पाद को दिखाकर गलत तरीके से प्रस्तुत करने का मुख्य मामला (पॉसिंग ऑफ) अभी लंबित है।

ब्रिटानिया ने याचिका दायर कर आईटीसी लि. के ‘सनफेस्ट फार्मलाइट 5-सीड डाइजेस्टिव’ बिस्कुट की पैकिंग को लेकर आपत्ति जतायी थी। उसका कहना था कि आईटीसी लि. की पैकेजिंग उसके ‘न्यूट्रि चॉइस डाइजेस्टिव’ बिस्कुट के समान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?