लाइव न्यूज़ :

एथर एनर्जी अपने पहले उत्पाद एथर450 को बंद करेगी, 450 एक्स, 450 प्लस से बदलेगी

By भाषा | Updated: November 28, 2020 15:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर इलेक्ट्रिक दोपहिया स्टार्टअप एथर एनर्जी ने अपने पहले उत्पाद एथर 450 को बंद करने का फैसला किया है।

कंपनी ने कहा कि वह एथर 450 को 450 एक्स और 450 प्लस से बदलने जा रही है। इनका निर्माण भी इसी मंच पर किया गया है। साथ ही इन मॉडलों की हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्षमताओं को बेहतर किया गया है।

कंपनी ने एथर 450 को 2018 में पेश किया था।

कंपनी ने बयान में कहा कि वह बेंगलुरु और चेन्नई दोनों जगह 28 नवंबर से एथर 450 की बिक्री बंद करने जा रही है।

बयान में कहा गया है कि इससे एथर एनर्जी का पहला चरण पूरा हो जाएगा। अब कंपनी श्रृंखला डी वित्तपोषण के जरिये वृद्धि के नए चरण में प्रवेश करेगी।

एथर एनर्जी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण मेहता ने कहा, ‘‘हमारा पहला मॉडल एथर 450 चार साल तक लगातार शोध एवं विकास का नतीजा था। एथर 450 के डिजाइन और अन्य खूबियों से मिले अनुभव तथा वाहन मालिकों से मिली प्रतिक्रिया की मदद से हमने एथर 450 एक्स और एथर 450 प्लस को आकार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार