लाइव न्यूज़ :

रिलायंस होम के लिए आथम की बोली सबसे ऊंची

By भाषा | Updated: June 20, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून दिवाला समाधान प्रकिया के तहत बेची जा रही रिलायंस होम फाइनेंस (आरएचएफ) के लिए आथम इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने 2,900 करोड़ रुपये की योजना पेश की है। वह इस प्रक्रिया में सबसे ऊंची बोली लगाने वाली दावेदार है।

आरएचएफ कर के बोझ तले दबे अनिल अंबानी समूह की कंपनी है।

सूत्रों ने बताया कि आथम की योजना लागू हुई तो बैंक आफ बड़ौदा के नेतृत्व में कंपनी को कर्ज देने वाले वित्तीय ऋणदाताओं को 2,587 करोड़ रुपये शुरू में ही और 300 करोड़ रुपये एक वर्ष के अंदर मिल जाएंगे।

आथम ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने ऋणदाताओं द्वारा मंजूर किए गए बोली दस्तावेज की शर्तों के आधार पर वित्तीय ऋणदाताओं के सामने 2,911 करोड़ रुपए (जिसमें विलंबित ब्याज के तौर पर 24 करोड़ रुपए शामिल हैं) की योजना पेश की। ऋणदाताओं ने 19 जून, 2021 को अपनी बैठक में यह मंजूरी दी थी।

सूत्रों के अनुसार वित्तीय ऋणदाताओं के बीच मतदान में आथम के प्रस्ताव को अन्य प्रस्तावों के मुकाबले अधिक स्वीकार्यता मिली है। प्रस्तावों पर मतदान 31 मई से 19 जून तक चला। इसमें मूल्य के हिसाब से 91 प्रतिशत ऋणदाताओं ने भाग लिया।

नियामकीय सूचना के मुताबिक इस संबंध में आरएचएफ के ऋणदाताओं की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा ने अंतर-लेनदार समझौते (आईसीए) के तहत कंपनी के पक्ष में 19 जून, 2021 की तारीख वाला एक आशय पत्र जारी किया।

सूत्रों के अनुसार गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) आथम के प्रस्ताव को अनुपालन की दृष्टि से अधिक असान और सभी हितधारकों की दृष्टि से सबसे अच्छा माना गया है।

सूत्रों ने बताया कि इसपर अभी कुछ ऋणदाताओं की स्वीकृति बाकी है।

आरएचएफ की दौड़ में एआरईएस एसएसजी, एसेट्स केयर एंड रीकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइजेज लिमिटेड, एवेन्यू कैपिटल भी शामिल हैं। एवेन्यू ने अपने प्रस्ताव में एआरसीआईएल और कैप्री ग्लोबल कैपिटल को साथ रखा है।

इस कंपनी के दिवाला समाधान से समूह की वित्तीय कंपनी रिलायंस कैपिटल पर कर का बोझ 11,200 करोड़ रुपये (कुल बकाए के एक चौथाई से अधिक) कम हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम