लाइव न्यूज़ :

एटफोल्ड एआई ने जुटाए 12.5 करोड़ डॉलर

By भाषा | Updated: November 30, 2020 16:40 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर एटफोल्ड एआई ने 12.5 करोड़ डॉलर का नया कोष जुटाया है। इसके लिए नोएडा की इस कंपनी का बाजार मूल्य एक अरब डॉलर आंका गया है।

एटफोल्ड एआई ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ‘डी’ दौर के इस निवेश चक्र में कंपनी ने जनरल कैटलिस्ट के नेतृत्व में यह कोष हासिल किया है। इसमें कैपिटल वन वेंचर्स, फाउंडेशन कैपिटल, आईवीपी और लाइट स्पीड वेंचर्स पार्टनर्स ने भी निवेश किया है।

एटफोल्ड एआई, कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई) आधारित एक प्रतिभा प्रबंधन मंच है। यह किसी प्रतिभा के प्रबंधन के पूरे चक्र के लिए एकल समाधान उपलब्ध कराती है।

कंपनी के ग्राहकों में टाटा कम्युनिकेशंस, एयरएशिया, बेयर, कैपिटल वन और मिकरॉन जैसी कंपनियां शामिल हैं।

कंपनी के संस्थापक-मुख्य कार्याधिकारी आशुतोष गर्ग ने कहा कि हमारा लक्ष्य एआई का उपयोग कर हर किसी को सही करियर उपलब्ध कराना है। कंपनी इस नए कोष का उपयोग नयी प्रतिभाओं को नौकरी पर रखने और अपना विस्तार करने पर करेगी।

अभी कंपनी 110 देशों में 17 उद्योगों और 13 भाषाओं में काम करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?