लाइव न्यूज़ :

बाजार रिकार्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स 446 अंक उछला; निफ्टी 13,000 के पार

By भाषा | Updated: November 24, 2020 16:59 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर शेयर बाजारों में मंगलवार को जोरदार तेजी आयी और बीएसई सेंसेक्स 446 अंक उछलकर बंद हुआ। बैंक, वित्तीय कंपनियों, रीयल्टी और वाहन कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली से बाजार में तेजी आयी।

कारोबारियों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने से भी कारोबारी धारणा को बल मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 445.87 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकार्ड 44,523.02 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 44,601.63 अंक के रिकार्ड स्तर तक चला गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 128.70 अंक यानी एक प्रतिशत की मजबूती के साथ 13,055.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एक्सिस बैंक रहा। इसमें करीब 4 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीअई बैंक, मारुति, कोटक बैंक तथा सन फार्मा में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ एचडीएफसी, टाइटन, नेस्ले इंडिया भारती एयरटेल, ओएनजीसी और इन्फोसिस में गिरावट दर्ज की गयी।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 4,738.44 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 74.01 पर बंद हुआ।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, तोक्यो और सोल लाभ के साथ बंद हुए जबकि शंघाई नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा।

इसी बीच, वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.85 प्रतिशत बढ़कर 46.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?