लाइव न्यूज़ :

एस्टर डीएम हेल्थकेयर भारत में विस्तार के लिए तीन साल में 900 करोड़़ रुपये का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: November 14, 2021 10:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर एस्टर डीएम हेल्थकेयर की भारत में विस्तार के लिए अगले तीन साल में करीब 900 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च करने की योजना है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एस्टर डीएम हेल्थकेयर के संस्थापक चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आजाद मूपेन ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी का 2025 तक अपने कुल कारोबार में से 40 प्रतिशत भारत से हासिल करने का लक्ष्य है।

सितंबर में समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ तीन गुना उछाल के साथ 127.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 2,504.34 करोड़ रुपये रही।

मूपेन ने कहा, ‘‘पिछली कुछ तिमाहियों या पिछले एक साल के दौरान हम भारत में आक्रामक रणनीति अपना रहे हैं। भारत एक बड़ी संभावनाओं वाला बाजार है और यहां मांग और आपूर्ति में काफी अंतर है। ऐसे में भारत हमारे लिए दीर्घावधि की वृद्धि वाले बाजारों में से है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी भारत में कारोबार कर रही है, लेकिन वह यहां अपनी वृद्धि की रफ्तार बढ़ाना चाहती है।

मूपेन ने कहा, ‘‘अभी हमारे कारोबार का 25 प्रतिशत भारत से मिल रहा है। हमारा इसे 40 प्रतिशत या और अधिक करने का लक्ष्य है। हमें उम्मीद है कि 2025 तक हम इसे 40 प्रतिशत तक कर पाएंगे।’’

निवेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम अगले तीन साल भारत में प्रत्येक वर्ष 280 से 300 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। ‘‘यदि 300 करोड़ रुपये को लिया जाए, तो तीन साल में हम यहां 900 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?