लाइव न्यूज़ :

एस्टर डीएम हेल्थकेयर ने स्पूतनिक वी वैक्सीन लगाने के लिए डॉ रेड्डीज के साथ साझेदारी की

By भाषा | Updated: June 18, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली 18 जून स्वास्थ्य सेवा कंपनी एस्टर डीएम हेल्थकेयर ने शुक्रवार को कहा कि उसने परीक्षण के तौर पर सीमित शुरुआत के रूप में कोविड​​​​-19 से बचाव के लिये स्पूतनिक वी का टीका लगाने के लिए डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ करार किया है।

कोच्चि की हेल्थकेयर कंपनी अपनी पहल के हिस्से के रूप में शुरू में (कोच्चि) केरल और कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में लाभार्थियों को टीका लगाएगी।

एस्टर डीएम हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हरीश पिल्लई ने एक बयान में कहा, ‘‘हम अपने अस्पतालों के नेटवर्क में डॉ रेड्डीज के साथ एक मजबूत साझेदारी बनाने के लिए तत्पर हैं। जिससे लोगों को आसान पहुंच प्रदान करने और टीकाकरण करने के हमारे प्रयासों को और मजबूत किया जा सके।’’

एस्टर ने अपने 14 अस्पतालों के सौ से अधिक कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रशिक्षित किया है।

डॉ रेड्डीज के ब्रांडेड मार्केट्स के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष एमवी रमन ने कहा, ‘‘हम कोच्चि और कोल्हापुर में एस्टर डीएम हेल्थकेयर के साथ सहयोग करने को लेकर प्रसन्न हैं। हम भारत में स्पूतनिक वी वैक्सीन लगाने के लिए व्यावसायिक तौर पर वैक्सीन जारी करने से पहले अधिक शहरों में अपनी पकड़ बढ़ा रहे हैं। हम अधिक से अधिक भारतीयों को टीका लगाने की आशा करते हैं।’’

एस्टर डीएम हेल्थकेयर गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) क्षेत्र में काम करने वाले सबसे बड़े एकीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक है और भारत में एक उभरती हुई स्वास्थ्य सेवा कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत