लाइव न्यूज़ :

संपत्ति की गुणवत्ता का दवाब चरम पर, न्यायालय के आदेश के बढ़ सकता है सकल एनपीए: यस बैंक

By भाषा | Updated: January 24, 2021 15:15 IST

Open in App

मुंबई, 24 जनवरी दिसंबर तिमाही के परिणाम में आय से जुड़ी चुनौतियों में वृद्धि के बाद यस बैंक का परिसंपत्ति गुणवत्ता का दवाब चरम पर पहुंच गया है। मार्च तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (जीएनपीए) के अनुपात में उछाल भी आ सकता है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह कहा है।

अधिकारी ने कहा कि खराब संपत्तियों की पहचान को लेकर उच्चतम न्यायालय का फैसला आ जाने के बाद जीएनपीए अनुपात कुल परिसंपत्तियों के 20 प्रतिशत को छू सकता है।

पिछले सप्ताह के अंत में जारी परिणाम में यस बैंक ने बताया कि उसका जीएनपीए अनुपात 15.36 प्रतिशत पर पहुंच गया है। हालांकि बैंक ने साथ में यह भी जोड़ा कि यदि उच्चतम न्यायालय का आदेश आ जाता है तो यह अनुपात भी बढ़ सकता है।

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रशांत कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने जो दवाब देखा है, वह एक शिखर है। परिसंपत्ति की गुणवत्ता में कई सुधार हैं, जैसे कि संग्रह में सुधार, चेक बाउंस की दर में कमी और वसूली की दरों में तेजी आदि।’’

कुमार ने कहा कि कई खाते 90 दिन की समयसीमा के समाप्त होने के समय भुगतान करते हैं, जबकि कुछ खाते मजबूत मूल सिद्धांतों वाली कंपनियों के हैं, जो महामारी के कारण कठिनाइयों का सामना कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पुनर्गठित कर्जों से निपटने के लिये हमें दो साल का समय मिला है, जबकि शेष 10 हजार करोड़ रुपये का हम 12 से 18 महीनों में हल निकालने के लिये आश्वस्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?