असम, प. बंगाल में चाय बागानकर्मियों के कल्याण के लिये 1,000 करोड़ रूपये का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: February 1, 2021 14:48 IST2021-02-01T14:48:15+5:302021-02-01T14:48:15+5:30

Assam, p. Proposal of Rs 1,000 crore for the welfare of tea planters in Bengal | असम, प. बंगाल में चाय बागानकर्मियों के कल्याण के लिये 1,000 करोड़ रूपये का प्रस्ताव

असम, प. बंगाल में चाय बागानकर्मियों के कल्याण के लिये 1,000 करोड़ रूपये का प्रस्ताव

नयी दिल्ली, एक फरवरी केंद्र सरकार ने असम और पश्चिम बंगाल में चाय बागानकर्मियों के कल्याण के लिये एक हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया है ।इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं ।

पहला कागजरहित बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दोनों राज्यों में चाय बागानों में काम करने वालों के लिये विशेष योजना बनाई गई है ।

उन्होंने वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा ,‘‘ मैं असम और पश्चिम बंगाल में चाय के बागानों में काम करने वालों, खासकर महिलाओं और उनके बच्चों के लिये एक हजार करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव रखती हूं ।’’

देश में चाय का सर्वाधिक उत्पादन करने वालों राज्यों में पश्चिम बंगाल और असम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Assam, p. Proposal of Rs 1,000 crore for the welfare of tea planters in Bengal

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे