असम के मुख्यमंत्री ने चाय बागान मजदूरों के मेहनताने में वार्षिक वृद्धि पर जोर दिया

By भाषा | Updated: July 4, 2021 23:38 IST2021-07-04T23:38:26+5:302021-07-04T23:38:26+5:30

Assam CM stresses on annual increase in wages of tea garden workers | असम के मुख्यमंत्री ने चाय बागान मजदूरों के मेहनताने में वार्षिक वृद्धि पर जोर दिया

असम के मुख्यमंत्री ने चाय बागान मजदूरों के मेहनताने में वार्षिक वृद्धि पर जोर दिया

गुवाहाटी, चार जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को चाय बागान मजदूरों के मेहनताने में वार्षिक वृद्धि की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे कामकाज का एक सही माहौल बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि वार्षिक वृद्धि होने पर चाय बागान प्रबंधनों पर तीन या चार साल के बाद मेहनताने में की जाने वाली वृद्धि से अचानक पड़ने वाले बोझ को कम करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "मेरा मानना है कि तीन या चार साल का इंतजार करने के बजाए हर साल (मेहनताने में) वृद्धि की जानी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "एक अच्छे चलन को अपनाना चाहिए जिससे सुनिश्चित होगा कि मजदूरों में कोई तनाव न हो और एक सही माहौल में काम जारी रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Assam CM stresses on annual increase in wages of tea garden workers

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे