गडकरी से मिले असम के मुख्यमंत्री, राज्य की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

By भाषा | Updated: August 9, 2021 21:49 IST2021-08-09T21:49:17+5:302021-08-09T21:49:17+5:30

Assam CM meets Gadkari, reviews state's road projects | गडकरी से मिले असम के मुख्यमंत्री, राज्य की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

गडकरी से मिले असम के मुख्यमंत्री, राज्य की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की

नयी दिल्ली, नौ अगस्त असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनों ने राज्य में क्रियान्वित की जा रही सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की।

गडकरी के कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि इस मुलाकात के दौरान असम के सांसद भी मौजूद थे। ‘‘उन्होंने राज्य की सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की।’’

इससे पहले दिन में सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Assam CM meets Gadkari, reviews state's road projects

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे