लाइव न्यूज़ :

अशोक लेलैंड नये हरित उत्पाद उतारेगी, सीएनजी और एलएनजी से होगी शुरुआत

By भाषा | Updated: November 24, 2021 18:21 IST

Open in App

चेन्नई, 24 नवंबर हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने वैकल्पिक ईंधन प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक टीम बनायी है। इस प्रौद्योगिकी में सीएनजी एवं एलएनजी जैसे कम कार्बन उत्सर्जन वाले ईंधनों का इस्तेमाल होता है।

कंपनी ने बुधवार को कहा कि यह हरित परिवहन भविष्य के निर्माण की दिशा में बढ़ने की एक कोशिश है।

चेन्नई की वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी ने वैकल्पिक ईंधन पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने के लिए होसुर में स्थित अपने मौजूदा परीक्षण प्रतिष्ठान का इस्तेमाल करने की भी घोषणा की।

इसके साथ ही अशोक लेलैंड ने बुधवार को हरित परिवहन भविष्य के निर्माण के लिए कई पहल की घोषणा की।

कंपनी ने यहां एक बयान में कहा कि वैकल्पिक ईंधन क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए उसने कई उत्पादों की योजना बनायी है और इसकी शुरुआत सीएनजी और एलएनजी से होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?