लाइव न्यूज़ :

अशोक लेलैंड ने हल्के बुलेट प्रूफ वाहनों की पहली खेप वायुसेना को सौंपी

By भाषा | Updated: April 16, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने शुक्रवार को कहा कि उसने लॉकहीड मार्टिन के साथ भागीदारी में भारतीय नौसेना को हल्के बुलेटप्रूफ वाहनों की पहली खेप की आपूर्ति कर दी है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि इन आधुनिक वाहनों की आपूर्ति 13 अप्रैल को की गई। हल्के बुलेटप्रूफ वाहन (एलबीपीवी) लॉकहीड मार्टिन के कॉमन वेहिकल नेक्स्ट-जेन (सीवीएनजी) का ही अपनाया गया संस्करण है।

इसका विकास लॉकहीड मार्टिन से अशोक लेलैंड को प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण (टीओटी) के तहत किया गया है।

कंपनी ने कहा कि एलबीपीवी कीचड़, मिट्टी, चट्टानों तथा उथले पानी में चल सकता है। इसमें छह लोग सवार हो सकता है। साथ ही मिशन के लिए उपकरणों को रखने को पर्याप्त स्थान भी है।

इसमें सवार जवान बैलेस्टिक और विस्फोट के खतरों से बचे रहेंगे।

अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विपिन सोंधी ने कहा कि सैन्य बलों का आपूर्ति हमारे लिए गौरव की बात है। हमें खुशी है कि हम मोबिलिटी में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल राष्ट्र की सेवा के लिए कर पाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें