लाइव न्यूज़ :

हाइड्रोजन-चालित वाणिज्यिक वाहनों के विकास में लगी अशोक लेलैंड

By भाषा | Updated: November 15, 2021 19:37 IST

Open in App

चेन्नई, 15 नवंबर हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड हाइड्रोजन से चलने वाले वाणिज्यिक वाहनों पर काम कर रही है। इसके साथ ही कंपनी चालू वित्त वर्ष में 750 करोड़ रुपये के पूंजीगत निवेश की अपनी योजना पर कायम है।

अशोक लेलैंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक विपिन सोंधी ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम हाइड्रोजन से चलने वाले वाणिज्यिक वाहनों के विकास में लगे हैं। इस बारे में अभी हम अधिक कुछ नहीं कह सकते। हमारी एक टीम इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है।’’

कंपनी ने सीएनजी फिटिंग वाले वाणिज्यिक वाहन उतारने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का सीएनजी वाणिज्यिक वाहन सड़क पर दौड़ता हुआ दिखाई देगा।’’

अशोक लेलैंड के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) गोपाल महादेवन ने कहा कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में 750 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। उनसे पूछा गया था कि क्या कंपनी इस राशि में संशोधन करेगी या इसे बढ़ाएगी।

निर्यात के बारे में सोंधी ने कहा कि कंपनी अफ्रीकी बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे परंपरागत बाजार दक्षेस, पश्चिम एशिया, नेपाल और श्रीलंका हैं। आगे चलकर हम अफ्रीकी बाजार में भी अपनी पकड़ मजबूत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा