अशोक लीलैंड ने एंडी पामर को विद्युत वाहन खंड का प्रमुख नियुक्त किया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 23:01 IST2021-07-02T23:01:54+5:302021-07-02T23:01:54+5:30

Ashok Leyland appoints Andy Palmer to head electric vehicle segment | अशोक लीलैंड ने एंडी पामर को विद्युत वाहन खंड का प्रमुख नियुक्त किया

अशोक लीलैंड ने एंडी पामर को विद्युत वाहन खंड का प्रमुख नियुक्त किया

नयी दिल्ली, दो जुलाई वाणिज्यिक वाहन कंपनी अशोक लीलैंड ने शुक्रवार को कहा कि उसने एस्टन मार्टिन के पूर्व प्रमुख एंडी पामर को अपनी इलेक्ट्रिक वाहन इकाई स्विच मोबिलिटी का कार्यकारी उपाध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया है।

हिदुजा समूह की कंपनी अशोक लीलैंड ने एक बयान में कहा, एंडी पामर को एक जुलाई से कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। वह शहरी ई-मोबिलिटी में कंपनी के काम को आगे बढ़ाएंगे।

बयान के अनुसार इसमें मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में नितिन सेठ, मुख्य योजना अधिकारी के रूप में सरवंत सिंह सैनी और मुख्य तकनीकी अधिकारी के रूप में रोजर ब्लेकी की नियुक्ति भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ashok Leyland appoints Andy Palmer to head electric vehicle segment

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे