लाइव न्यूज़ :

अरविंदो फार्मा ने कोविड- 19 टीके के लिये कोवाक्स के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: December 24, 2020 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर अरबिंदो फार्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कोविड- 19 टीके को विकसित करने और उसका कारोबार करने के लिये अमेरिका की कंपनी कोवाक्स के साथ लाइसेंसिग समझौता किया है। अरविंदो फार्मा ने एक नियामकीय सूचना में इसकी जानकारी दी है।

कंपनी ने कहा है कि उसने भारत और यूनीसेफ के लिये कोविड- 19 के इलाज के लिये यूबी- 612 टीके को विकसित करने, उसका वाणिज्यिकरण और विनिर्माण के लिये एक विशिष्ट लाइसेंस समझौता किया है।

कोवाक्स टीके का फिलहाल पहले चरण का चिकित्सीय परीक्षण चल रहा है।

अरबिंदो फार्मा के प्रबंध निदेशक एन गोविंदराजन ने कहा, ‘‘इस टीके में वायरस को अपनी जगह बनाने से रोकने की काफी क्षमता है और इसके चलते यह महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने में काफी कारगर साबित होगा।’’

समझौते के तहत हैदराबाद स्थित कंपनी अरबिंदो फार्म ने अमेरिकी कंपनी कोवाक्स के यूबी-612 टीके को भारत और यूनिसेफ के लिये विकसित करने, विनिर्माण और बेचने का विशिष्ट अधिकार हासिल किया है। इसके साथ ही अन्य उभरते और विकासशील बाजारों में के लिये भी इसे विकसित करने और बेचने के सामान्य अधिकार होंगे।

कंपनी दवा के अंतिम स्वरूप को अपने हैदराबाद कारखाने में तैयार करेगी। कंपनी की 22 करोड खुराक दवा तैयार करने की क्षमता है। वह अतिरिक्त विनिर्माण क्षमता भी विकसित कर रही है। जून 2021 तक उसकी यह क्षमता 48 करोड़ खुराक तक पहुंच जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?