लाइव न्यूज़ :

अरुणाल प्रदेश ने 2021 को ‘शिक्षा वर्ष’ घोषित किया, 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: March 5, 2021 23:14 IST

Open in App

ईटानगर, पांच मार्च अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 2021 को ‘शिक्षा के वर्ष’ के रूप में समर्पित किया है। मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना शिक्षा क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की है।

बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए खांडू ने विधानसभा को बताया कि उनकी सरकार शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए ‘मिशन शिक्षा’ शुरू करेगी। इसे अगले दो साल के दौरान शुरू किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी और डिजिटल पहल के जरिये प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप पर ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले हमारे यहां स्कूलों की संख्या सीमित थी। आज यह 3,000 से अधिक हो गई है। लेकिन इनमें गुणवत्ता वाली शिक्षा का अभाव है।

बाद में सदन ने 2021-22 के बजट को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा