लाइव न्यूज़ :

अरुण कुमार मिश्रा को ईईएसएल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने सोमवार को अरुण कुमार मिश्रा को प्रतिनियुक्ति आधार पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह देश भर में ईईएसएल के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मिश्रा एनटीपीसी और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) में तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ ऊर्जा क्षेत्र के एक अनुभवी अधिकारी हैं। वह नेशनल स्मार्ट ग्रिड मिशन के निदेशक (परियोजना प्रबंधन इकाई) और इंटरनेशनल स्मार्ट ग्रिड एक्शन नेटवर्क के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

मिश्रा ने बयान में कहा, ‘‘दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक ऊर्जा सेवा कंपनी का हिस्सा बनना एक सम्मान की बात है। सरकार ने अक्षय ऊर्जा की क्षमता को स्वीकार किया है। मैं स्थायी ऊर्जा परिवर्तन में ईईएसएल की अग्रणी स्थिति को मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।’’

एनटीपीसी लिमिटेड, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, आरईसी और पावरग्रिड की संयुक्त उद्यम ईईएसएल को ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी मिली हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?