लाइव न्यूज़ :

IL&FH को लेकर जेटली का राहुल पर करारा प्रहार, कांग्रेस पार्टी को बताया ‘राष्ट्र को क्षति पहुंचाने वाला’ संगठन  

By भाषा | Updated: October 3, 2018 15:41 IST

आईएल-एफएस इस समय वित्तीय संकट में है और कुछ कर्जों के भुगतान करने में विफल रही है। सरकार ने सोमवार कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएनटी) की अनुमति से इस कंपनी के निदेशक मंडल पर अपने नामित व्यक्तियों को बिठा दिया।

Open in App

नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर: वित्त मंत्री अरूण जेटली ने सोमवार को कहा कि ‘राहुल गांधी घराने की दूषित सोच’ ही आईएलएंडएफएस में वित्तीय संस्थाओं के निवेश को ‘घोटाला’ कह सकती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता से कुछ ‘सीख ’ ले लेनी चाहिए। जेटली ने कांग्रेस पार्टी को ‘राष्ट्र को क्षति पहुंचाने वाला’ संगठन करार दिया। उनके मुताबिक मुख्य विपक्षी पार्टी कर्ज में डूबी आईएलएंडएफएस से जुड़े घटनाक्रमों के बारे में गलत सूचनाएं फैला रही है।

वित्त मंत्री ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि याद रखा जाना चाहिए कि साठगांठ वाला पूंजीवाद खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार चुनौतियों को ठोस और पेशेवर तरीके से हल करती है। 

जेटली ने अपनी इस पोस्ट के साथ कांग्रेस के नेता प्रो केवी थामस का एक पत्र भी लगाया है और कहा है, ‘ यह (थामस का) पत्र राहुल और उनके दरबारियों द्वारा उड़ाई जा रही एक एक बात को खारिज करने वाला पत्र है। ऐसे में राहुल गांधी को सलाह दी जा सकती है कि वे प्रो. केवी थामस से कुछ सीख प्राप्त कर लें।’’ 

राहुल गांधी ने आईएलएंडएफएस को एलआईसी की कथित वित्तीय मदद पर रविवार को सवाल उठाया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि क्या प्रधानमंत्री ‘वित्तीय घोटाले’ पसंद करते हैं? 

जेटली ने सावाल किया कि क्या जब 1987 में सेंट्रल बैंक और यूटीआई ने क्रमश:50.5 प्रतिशत और 30.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ आईएलएफएस को शुरू किया तो वह घोटाला था। 2005 में जब एलआईसी ने इसकी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी और 2006 में 11.10 प्रतिशत का और अधिग्रहण किया तो क्या वह घाटाला था। 

उन्होंने लिखा है , ‘वास्तव में एलआईसी ने 2010 में आईएल-एफएस में 19.34 प्रतिशत हिस्सा और खरीदा। क्या मैं राहुल गांधी घराने की दूषित सोच के अनुसार निवेश के इन सभी कदमों को आज घोटाला बताने लगूं। ’ 

आईएल-एफएस इस समय वित्तीय संकट में है और कुछ कर्जों के भुगतान करने में विफल रही है। सरकार ने सोमवार कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएनटी) की अनुमति से इस कंपनी के निदेशक मंडल पर अपने नामित व्यक्तियों को बिठा दिया। सरकार नेकहा है कि वह बुनियादी ढांचा क्षेत्र का वित्त पोषण करने वाली इस कंपनी को गिरने नहीं देगी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस कंपनी को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था, ‘मोदी जी आपकी पसंदीदा कंपनी आईएल-एफएस का दिवाला पिटने जा रहा है। आप एलआईसी का पैसा लगा कर इसको बचाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसा क्यों? आप धोखेबाजों को बचाने के लिए एनआईसी का पैसा क्यों लगाना चाहते हैं। उम्मीद है आप के लिए आईएल-एफएस का मतलब है आई-लव-फाइनेंशियल-स्कैम (मुझे वित्तीय घोटाले पसंद हैं)।’’ 

टॅग्स :अरुण जेटलीराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो