लाइव न्यूज़ :

सिगरेट के अवैध विनिर्माण, आपूर्ति से 129 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी करने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 28, 2020 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की जांच इकाई डीजीजीआई के अधिकारियों ने अवैध तरीके से सिगरट का विनिर्माण व आपूर्ति करने के आरोप में हरियाणा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वित्त मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

मंत्रालय ने शुक्रवार की देर रात जारी एक बयान में कहा कि उक्त व्यक्ति ने सिगरेट के अवैध विनिर्माण व आपूर्ति से 129 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी की थी। बयान में कहा गया, ‘‘जीएसटी सतर्कता महानिदेशालय (डीजीजीआई) की गुरुग्राम जोनल इकाई ने हरियाणा के एक निवासी सत्येंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसे बिना आवश्यक दस्तावेज जमा किये और जीएसटी व उपकर का भुगतान किये बिना अवैध तरीके से सिगरेटों का विनिर्माण व आपूर्ति की।’’

जांच में पाया गया कि शर्मा ने निधि ब्लैक, गोल्ड क्वीन और ई-10 ब्रांड नाम से सिगरेट का विनिर्माण किया और इनकी आपूर्ति की। जांच में यह भी पता चला कि उसने पेरिस, पाइन, ब्लैक जारुम और एस्से लाइट्स जैसे अंतरराष्ट्रीय ट्रेडमार्क की सिगरेट का भी अवैध विनिर्माण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा