लाइव न्यूज़ :

भारत में न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था डब्ल्यूटीओ नियमों के अनुरूप: गोयल

By भाषा | Updated: February 9, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि देश में चल रही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व्यवस्था पूरी तरह से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) नियमों के अनुरूप है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘शांति उपबंध की अभी व्यवस्था है। यह व्यवस्था सार्वजनिक खरीद उद्देश्य के लिये है। इसके तहत हमें बाजार से खरीदने की अनुमति है। हम जिस एमएसपी व्यवस्था को चला रहे हैं, वह डब्ल्यूटीओ नियमों के अनुरूप है।’’

मंत्री से यह पूछा गया था कि क्या एमएसपी डब्ल्यूटीओ के नियमों के अनुरूप है, क्योंकि विश्व व्यापार संगठन के कुछ सदस्य देशों ने आरोप लगाया है कि भारत में जो एमएसपी व्यवस्था चल रही है, वह बाजार को बिगाड़ने वाली है और सरकार ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से कहा है कि एमएसपी प्रणाली बनी रहेगी।

विश्व व्यापार नियम के तहत डब्ल्यूटीओ के सदस्य देश का खाद्य सब्सिडी बिल 1986-88 के संदर्भ मूल्य के आधार पर 10 प्रतिशत उत्पादन मूल्य से अधिक नहीं होना चाहिए।

डब्ल्यूटीओ में अस्थायी व्यवस्था के रूप में शांति उपबंध (पीस क्लॉज) का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत व्यवस्था दी गई है कि कोई भी विकासशील देश यदि 10 प्रतिशत से ज़्यादा सब्सिडी देता है तो कोई अन्य देश इस बात पर आपत्ति नहीं करेगा और उसे चुनौती नहीं देगा। यह व्यवस्था तबतक के लिये है, जबतक खाद्य भंडारण मामले का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल लिया जाता।

इस मामले में वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने कहा कि भारत की सब्सिडी डब्ल्यूटीओ सीमा के भीतर है और विकसित देशों की तुलना में विकासशील देशों में सब्सिडी कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?