लाइव न्यूज़ :

आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील ने इस्पात संयंत्र लगाने के लिये ओड़ीशा के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: March 5, 2021 00:02 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार मार्च इस्पात निर्माता कंपनी आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील इंडिया (एएमएनएस इंडिया) ने बृहस्पतिवार को आड़ीशा सरकार के साथ राज्य में सालाना 1.20 करोड़ टन इस्पात उत्पादन क्षमता का संयंत्र लगाने के लिये समझौते पर हस्ताक्षर किये।

यह संयंत्र 50,000 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के केन्द्रपाड़ा जिले में लगाया जायेगा।

समझौते पर हस्ताक्षर के लिये आयोजित समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और इउद्यमी लक्ष्मी एन मित्तल उपस्थित थे। यह समारोह लोकसेवा भवन में आयोजित किया गया।

आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनियों में से एक है। इसमें एल एन मित्तल समूह की वित्तीय ताकत और जापान की कंपनी निप्पन स्टील की इस्पात क्षेत्र की प्राद्योगिकी की ताकत शामिल है।

एक अधिकारी ने बताया कि आज दिन में मित्तल ने मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात की और अपनी कंपनी आर्सेलरमित्तल की राज्य में लगने वाली परियोजना के बारे में चर्चा की। इससे पहले मित्तल ने मंगलवार को दिल्ली में केन्द्रीय इस्पात मंत्री धमेनद्र प्रधान से भी मुलाकात की थी।

पटनायक ने इस अवसर पर कहा कि ओडिशा अपनी उद्योग अनुकूल नीतियों के कारण देश में सबसे आकर्षक निवेश स्थल बनकर उभरा है। वहीं मित्तल ने कहा कि वह ओडिशा सरकार के साथ भगीदारी को लेकर प्रसन्न हैं। उनकी कंपनी ओडिशा के केन्द्रपाड़ा में एकीकृत इस्पात परिसर की स्थापना करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम