लाइव न्यूज़ :

आर्सेलरमित्तल को अक्टूबर-दिसंबर 2020 की तिमाही में 120.7 करोड़ डॉलर की शुद्ध आय

By भाषा | Updated: February 11, 2021 15:26 IST

Open in App

लंदन / नयी दिल्ली, 11 फरवरी प्रमुख वैश्विक इस्पात कंपनी आर्सेलर मित्तल ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसे 31 दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में 120.7 करोड़ डॉलर की शुद्ध आय हुई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि विश्व की इस प्रमुख इस्पात निर्माता कंपनी को पूर्व वर्ष की समान तिमाही में 188.2 करोड़ डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ था।

आर्सेलर मित्तल जनवरी से दिसंबर वित्तीयवर्ष का अनुसरण करता है।

पूरे वर्ष (2020) के लिए, कंपनी ने वर्ष 2019 में 245.4 करोड़ डॉलर की शुद्ध आय के मुकाबले 73.3 करोड़ डॉलर का शुद्ध घाटा दर्ज किया।

इसके अलावा, आर्सेलर मित्तल के निदेशक मंडल ने घोषणा की है कि मौजूदा समय में आर्सेलर मित्तल यूरोप के अध्यक्ष, मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) सीईओ आदित्य मित्तल कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बन जाएंगे।

लक्ष्मी एन मित्तल, जो मौजूदा समय में अध्यक्ष और सीईओ हैं, कार्यकारी अध्यक्ष बन जाएंगे।

बयान में कहा गया है कि इस स्थिति में वह निदेशक मंडल का नेतृत्व करते रहेंगे और सीईओ और प्रबंधन टीम के साथ मिलकर काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?