लाइव न्यूज़ :

आर्सेलरमित्तल खर्चों में एक अरब डॉलर की कटौती, कार्यालय कर्मियों में 20प्रतिशत कमी करेगी

By भाषा | Updated: February 12, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली / लंदन, 12 फरवरी अग्रणी वैश्विक इस्पात कंपनी आर्सेलरमित्तल ने नियमित खर्च में एक अरब डॉलर की कटौती के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके तहत कंपनी वर्ष 2022 तक अपने कॉरपोरेट कार्यालय के कर्मचारियों में से 20 प्रतिशत की छंटनी करेगी।

आर्सेलर मित्तल दुनिया की अग्रणी इस्पात व खनन कंपनी है। कंपनी करीब 60 देशों में कारेबार करती है और 17 देशों में इस्पात बनाने के प्राथमिक संयंत्रों का परिचालन करती है। कंपनी में अभी करीब 1.90 लाख कर्मचारी काम करते हैं।

कंपनी ने 2020 के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही और पूरे वर्ष 2020 के लिये एक अपडेट में कहा कि स्थिर लागत में एक अरब डॉलर की कटौती कोविड-19 के बाद के माहौल में प्रतिस्पर्धिता बनाये रखने के लिये है।

कंपनी ने कहा कि इस योजना में कॉरपोरेट ऑफिस के कर्मचारियों में 20 प्रतिशत की कमी, ठेके पर ली जा रही सेवाओं में कमी करना, संसाधनों का पुनर्आवंटन आदि शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत में उसने गतिविधियों में आयी कमी के हिसाब से लागत को भी समायोजित करने का प्रयास किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?