लाइव न्यूज़ :

ई-वाहनों के लिए ‘फास्ट’ चार्जर पर काम कर रहा है एआरएआई : पांडेय

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:09 IST

Open in App

कानाकोना (गोवा), चार दिसंबर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय मोटर वाहन अनुसंधान संघ (एआरएआई) इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तेजी से बैटरी चार्ज करने वाला चार्जर बनाने पर काम कर रहा है।

उन्होंने भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा यहां इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने लिए आयोजित गोलमेज कार्यक्रम से इतर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुणे के इस संस्थान ने पहले ही इस तरह के उत्पाद का एक नमूना विकसित कर लिया है।

पांडेय ने ई-वाहनों के उपयोग से संबंधित चुनौतियां के सवाल पर कहा, ‘‘सबसे बड़ी चुनौती यह है कि एक इलेक्ट्रिक बैटरी को चार्ज करने में बहुत समय लगता है। एआरएआई इस दिशा में काम रहा है और उसने फ़ास्ट चार्जर का एक नमूना भी विकसित कर लिया है, जो दिसंबर, 2022 तक तैयार हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि एआरएआई को इस कार्य को अक्टूबर, 2022 तक पूरा करने के लिए कहा गया है, ताकि दिसंबर 2022 तक उपयोगकर्ताओं को यह फास्ट चार्जर को उपलब्ध कराया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?