लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग समय को कम करने के लिए तकनीक विकसित करें एआरएआई: पांडेय

By भाषा | Updated: November 20, 2021 19:48 IST

Open in App

पुणे, 20 नवंबर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने शनिवार को कहा कि भारतीय मोटर वाहन अनुसंधान संघ (एआरएआई) को इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग समय को कम करने के लिए तकनीक विकसित करना चाहिए।

भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा एआरएआई, सियाम और एसीएमए के सहयोग से आयोजित एक उद्योग संवाद सम्मेलन के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही। मोटर वाहन क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के बारे में जानकारी साझा करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया था।

वाहन क्षेत्र सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 14-15 प्रतिशत का योगदान देता है, जो 25-30 प्रतिशत तक जा सकता है और भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करने में सहायता कर सकता है।

पांडेय ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों में सरकार द्वारा प्रदान की गई विभिन्न योजनाओं और सब्सिडी के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भारी वृद्धि हुई है।’’

हालांकि, उन्होंने वाहनों को चार्ज करने में लगने वाले समय सहित इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी बताया।

मंत्री ने कहा, ‘‘चार्जिंग से संबंधित इन समस्याओं को दूर करने के लिए, मैं भारतीय मोटर वाहन अनुसंधान संघ (एआरएआई) से चार्जिंग समय को कम करने वाली तकनीक विकसित करने का आग्रह करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें