लाइव न्यूज़ :

एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस का शेयर निर्गम मूल्य पर छह प्रतिशत के नुकसान के साथ सूचीबद्ध

By भाषा | Updated: August 24, 2021 12:25 IST

Open in App

एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया का शेयर मंगलवार को शेयर बाजारों में अपने निर्गम मूल्य पर छह प्रतिशत के नुकसान के साथ सूचीबद्ध हुआ। कंपनी के शेयर का निर्गम मूल्य 353 रुपये था। बीएसई में कंपनी का शेयर 329.95 रुपये पर खुला, जो निर्गम मूल्य से 6.52 प्रतिशत कम है। सुबह के कारोबार में कंपनी का शेयर 348.8 रुपये के उच्चस्तर तक गया। यह 329.95 रुपये के निचले स्तर तक भी आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में एप्टस का शेयर निर्गम मूल्य पर 5.66 प्रतिशत के नुकसान के साथ 333 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान यह 348.75 रुपये के उच्चस्तर तक गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस का शेयर पहले दिन नुकसान के साथ बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम