लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों में कार्यकारी निदेशक पदों पर नियुक्ति की

By भाषा | Updated: March 10, 2021 23:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च पंजाब नेशनल, बैंक, केनरा बैंक, बैंक आफ इंडिया और बैंक आफ बड़ौदा सहित सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों ने बुधवार को उनमें कार्यकारी निदेशकों के पद पर नियुक्ति किये जाने की घोषणा की।

बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने कहा कि उसने कार्यकारी निदेशक पदों पर तीन नियुक्तियां की हैं।

बीओआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि सरकार ने नौ मार्च, 2021 को जारी अधिसूचना के जरिये मोनिका कालिया, स्वरूप दासगुप्ता और एम कार्तिकेयन को बैंक ऑफ इंडिया का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।

मोनिका कालिया जहां, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से आयीं हैं, वहीं कार्तिकेयन इंडियन बैंक से हैं। जबकि दासगुप्त बैंक ऑफ इंडिया से ही हैं। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभाले जाने की तारीख से तीन साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिये है। तीनों ने 10 मार्च को कार्यभार संभाल लिया।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने देवदत्त चंद को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किये जाने की घोषणा की है। उनकी नियुक्ति 10 मार्च, 2021 से तीन साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक के लिये है।

चंद इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक में मुख्य महाप्रबंधक थे।

सेंट्रल बैंक ने अलग से शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक विवेक वाही को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभाले जाने की तारीख से तीन साल या अगले आदेश तक के लिये है।’’

इसी प्रकार, के सत्यनारायण राजू ने केनरा बैंक में कार्यकारी निदेशक का पदभार संभाला है। उनका कार्यकाल तीन साल के लिये है। वहीं, यूनियन बैंक के मुख्य महाप्रबंधक नितेश रंजन को पदोन्नत कर 10 मार्च, 2021 से तीन साल के लिये बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कहा कि स्वरूप कुमार साहा को बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 10 मार्च, 2021 से तीन साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिये की गई है।’’

राघवेन्द्र वी कोलेगल ने पंजाब एंड सिंध बैंक में कार्यकारी निदेशक का पदभार संभाला है। इससे पहले वह बैंक ऑफ इंडिया में थे।

इंडियन बैंक के इमरान अमीन सिद्दीकी को पदोन्नत कर 10 मार्च, 2021 से तीन साल के लिये बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया के बी विजयकुमार ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कार्यकारी निदेशक का पदभार संभाला है। उनकी नियुक्ति 10 मार्च 2021 से उनकी सेवानिवृति (10 मार्च 2023 तक) अथवा अगले आदेश तक, इनमें से जो भी पहले होगा के लिये की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?