लाइव न्यूज़ :

अपीलीय न्यायाधिकरण ने दिल्ली जिमखाना क्लब की आम समिति निलंबित करने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: February 16, 2021 00:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने सोमवार को दिल्ली जिमखाना क्लब की आम समिति को निलंबत करने का आदेश दिया।

समिति ब्रिटिश शासन में बने इस क्लब के प्रबंधन का काम देखती है।

न्यायाधिकरण ने सरकार को प्रशासक नियुक्त करने और अगले अदेश तक क्लब के नये सदस्यों की स्वीकार्यता पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया।

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के साथ साथ क्लब की और से प्रस्तुत याचिकाओं पर सुनवायी के बा द न्यायाधिकरण ने यह आदेश दिया। दोनों ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा पारित अंतरिम अदेश को चुनौती दी थी।

मंत्रालय ने क्लब के मामलों में कुप्रबंधन का हवाला देते हुए आम समिति को हटाने का आग्रह करती रही है।

अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरपर्सन बंसी लाल भट्ट की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने एनसीएलटी के अंतरिम आदेश को बरकरार रखते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि क्लब को जिस तरीके से चलाया रहा है, वह जनहित के लिये ठीक नहीं है।

एनसीएलटी ने 26 जून, 2020 को पारित आदेश में क्लब से जुड़े मामलों और पट्टे पर मिली जमीन की उपयोगिता के मामले की जांच के लिये सरकार से पांच सदस्यीय विशेष समिति गठित करने को कहा था।

एनसीएलएटी ने कड़े शब्दों लिखे 57 पृष्ट के आदेश में टिप्पणी की है कि यह क्लब अंग्रेजी राज के समय का स्मारक जैसा है। इसकी विशिष्ट संस्कृति के नाम पर इसमें प्रवेश केवल कुछ खास लोगों तक सीमित कर दिया गया है। यह एक तरह से नसलभेद है और हमारे संविधान में अभिकल्पित सामाजिक न्याय एवं अवसरों की समानता के लक्ष्यों को क्षति पहुंचाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?