लाइव न्यूज़ :

अपीलीय न्यायाधिकरण ने आलोक इंडस्ट्रीज की समाधान योजना के खिलाफ गेल की याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: October 4, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार अक्टूबर राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने सोमवार को आलोक इंडस्ट्रीज की दिवाला समाधान योजना को चुनौती देने वाली गेल इंडिया लिमिटेड (गेल) की याचिका खारिज कर दी।

आलोक इंडस्ट्रीज को अब रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के एक समूह ने अधिग्रहण कर लिया है।

सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी गेल ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की अहमदाबाद पीठ के आदेश को चुनौती दी थी। एनसीएलटी ने आठ अगस्त, 2019 के अपने फैसले में आलोक इंडस्ट्रीज की दिवाला समाधान योजना को मंजूरी दी थी।

इस समाधान योजना में आलोक इंडस्ट्रीज ने तीन लाख रुपये से कम बकाया वाले सभी परिचालन कर्जदाताओं को 100 प्रतिशत भुगतान देने जबकि 3 लाख रुपये से अधिक बकाया वालों को कोई पैसा नहीं देने का फैसला किया था।

आलोक इंडस्ट्रीज के साथ गैस बिक्री समझौता और 506.42 रुपये लेने का दावा करने वाली गेल इंडिया ने एनसीएलएटी का रुख किया था। उसने अपनी याचिका में इस समाधान योजना को 'अनुचित और मनमाना' करार देते हुए कहा कि यह समाधान समान व्यवहार करने में विफल रहा है।

गेल ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि समाधान योजना में वितरण दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के प्रावधानों के अनुसार निष्पक्ष और न्यायसंगत होना चाहिए।

अपीलीय न्यायाधिकरण की दो सदस्यीय पीठ ने हालांकि गेल की याचिका को खारिज कर दिया और एनसीएलटी द्वारा पारित आदेशों को बरकरार रखा। उसने कहा कि कंपनी को योजना के तहत परिचालन को लेकर कर्ज देने वालों के वर्गीकरण की अनुमति है।

कार्यवाहक चेयरमैन न्यायमूर्ति एम वेणुगोपाल की अध्यक्षता वाली अपीलीय न्यायाधिकरण की पीठ ने कहा, "परिचालन को लेकर कर्ज देने वाले कर्जदाताओं को अलग-अलग वर्गों में वर्गीकृत करने के लिए धन किस प्रकार वितरित किये जाए, इसको लेकर कोई प्रतिबन्ध नहीं है...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या