लाइव न्यूज़ :

पर्यटन को समवर्ती सूची में लाने, होटल क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देने की अपील

By भाषा | Updated: January 12, 2021 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी होटल और रेस्तरां संगठनों का शीर्ष निकाय एफएचआरएआई ने केंद्र सरकार से पर्यटन को समवर्ती सूची में लाने और होटल क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देने का आग्रह किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को लिखे पत्र में ‘फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसएिशंस ऑफ इंडिया’ (एफएचआरएआई) ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के बाद से होटल और रेस्तरां क्षेत्र भारी घाटे और कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। क्षेत्र को निकट भविष्य में कोई आशा की किरण नजर नहीं आ रही।

निकाय के उपाध्यक्ष गुरबख्श सिंह कोहली ने कहा, ‘‘पर्यटन क्षेत्र को भारतीय संविधान के समवर्ती सूची में लाना समय की जरूरत है। प्रभावी कानून से पर्यटन राष्ट्रीय एजेंडो में आएगा और इसके लिये इसे समवर्ती सूची में लाने की जरूरत है।’’

पत्र में कहा गया है कि पर्यटन क्षेत्र को समवर्ती सूची में लाने से राज्य पर्यटन विभाग और केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में जिम्मेदारी स्पष्ट होगी।

पत्र में होटल और रेस्तरां क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिये जाने का भी आग्रह किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें