लाइव न्यूज़ :

केएलआई समुद्री फाइबर संपर्क परियोजना के लिए स्वदेशी तकनीक को अपनाने की अपील

By भाषा | Updated: February 21, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी घरेलू दूरसंचार गियर विनिर्माताओं ने दूरसंचार विभाग (डॉट) से 1,072 करोड़ रुपये की कोच्चि-लक्षद्वीप (केएलआई) समुद्री फाइबर संपर्क परियोजना के लिए स्वदेशी कंपनियों के पास उपलब्ध प्रौद्योगिकी को शामिल करने की अपील की है।

भारतीय दूरसंचार उपकरण विनिर्माता संघ (टीईएमए) और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने अलग-अलग पत्रों में डॉट से कहा है कि परियोजना पर काम कर रहे अधिकारियों के साथ चर्चा के आधार पर उन्हें लगता है कि प्रस्तावित मानकों के आधार पर विदेशी कंपनियां को सौदा हासिल करने में बढ़त मिल सकती है।

टीईएमए और पीएचडीसीसीआई के मुताबिक सरकारी अधिकारी परियोजना के लिए रिपीटर सबमरीन केबलों का इस्तेमाल करने के पक्ष में हैं, जो चुनिंदा विदेशी वेंडरों के पास है, जबकि परियोजना के लिए कम लागत वाले रिपीटरलेस केबल उपलब्ध हैं।

केएलआई समुद्री केबल संपर्क परियोजना को मंत्रिमंडल ने दिसंबर 2020 में मंजूरी दी थी और इसके मई 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम