जी एंटरटेनमेंट की असाधारण आम बैठक बुलाने की मांग को लकर निवेशकों की एनसीएलटी में अपील

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:56 IST2021-09-29T22:56:55+5:302021-09-29T22:56:55+5:30

Appeal of investors to NCLT regarding Zee Entertainment's demand to convene extraordinary general meeting | जी एंटरटेनमेंट की असाधारण आम बैठक बुलाने की मांग को लकर निवेशकों की एनसीएलटी में अपील

जी एंटरटेनमेंट की असाधारण आम बैठक बुलाने की मांग को लकर निवेशकों की एनसीएलटी में अपील

नयी दिल्ली 29 सितंबर ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड और इन्वेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड ने मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. (जेडईईएल) द्वारा असाधारण आम बैठक नहीं बुलाने जाने को लेकर राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का रुख किया है।

ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड एलएलसी के साथ इन्वेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड (पुराना नाम इन्वेस्को ओपेनहाइमर डेवलपिंग मार्केट्स फंड) की जेडईईएल में सयुंक्त रूप से 17.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इन दोनों कंपनियों ने इससे पहले प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका को हटाने की मांग को लेकर शेयरधारकों की एक असाधारण आम बैठक बुलाने की मांग की थी। वही जेडईईएल ने इन दोनों कंपनियों के कदमों को 'समयपूर्व' करार दिया है।

जेडईईएल ने पिछले सप्ताह देश में सबसे बड़ी मीडिया कंपनी बनाने के लिए अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी सोनी पिक्चर नेटवर्क्स इंडिया के साथ विलय की घोषणा की थी।

उद्योग के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि यह मामला बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए एनसीएलटी की मुंबई पीठ के समक्ष सूचीबद्ध है।

जेडईईएल ने हालांकि इस मामले से संबंधित कोई टिप्पणी करने से इनकार कर करते हुए कहा कि वह कानून के ढांचे के तहत कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जेडईईएल के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कंपनी का बोर्ड कानून के ढांचे के भीतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और कंपनी के विकास और शेयरधारक मूल्य को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Appeal of investors to NCLT regarding Zee Entertainment's demand to convene extraordinary general meeting

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे