लाइव न्यूज़ :

अपोलो टायर्स ने अमेरिका, कनाडा में ट्रक, बस टायर खंड में प्रवेश किया

By भाषा | Updated: April 14, 2021 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल अपोलो टायर्स ने बुधवार को अमेरिका और कनाडा के बाजारों में ट्रक और बस टायर खंड में अपने प्रवेश की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा, वाणिज्यिक वाहन रेंज को अपोलो ब्रांड के तहत पेश किया गया है, हालांकि पीवी (यात्री वाहन) रेंज को प्रीमियम यूरोपीय ब्रांड, व्रेडेस्टीन के तहत पिछले सितंबर में बाजार में पेश किया गया था।

उत्तर अमेरिकी रेंज के ट्रक और बस टायर का उत्पादन भारत के चेन्नई और हंगरी स्थित विनिर्माण इकाइयों में किया जाएगा।

अपोलो टायर्स के सहायक उपाध्यक्ष (अमेरिका) अभिषेक बिष्ट ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर वाणिज्यिक वाहन टायर विनिर्माण और वितरण के दशकों के अनुभव के बाद उत्तरी अमेरिकी बाजार में प्रवेश किया है। हम बाजार में अधिक आकर्षक कीमत और उद्योग में सेवा तथा समर्थन के नए मानक स्थापित करते हए तुरंत अपनी छाप छोड़ेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ध्यान, अपने डीलरों को अपने वाणिज्यिक ग्राहक को सर्वश्रेष्ठ मूल्य, सेवा और समर्थन देकर सशक्त बनाने पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?