लाइव न्यूज़ :

मेटा, ट्विटर के अलावा 2022 में इन बड़ी टेक कंपनियों ने भारी मात्रा में की कर्मचारियों की छंटनी, देखें सूची

By अनिल शर्मा | Updated: November 11, 2022 13:02 IST

अक्टूबर, 2022 के महीने में भारत की सबसे बड़ी एड-टेक कंपनी Byjus ने भी लगभग 2,500 नौकरियों में कटौती की, जो कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या का लगभग 5% है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर ने 3,700 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।लोकप्रिय कैब-सेवा प्रदाता कंपनी Lyft ने भी इस साल 700 लोगों को नौकरी से निकाल दिया।चीनी कंपनी Tencent ने भी अगस्त 2022 में लगभग 5,500 कर्मचारियों की छंटनी की।

विश्व की दिग्गज टेक कंपनी मेटा ने बुधवार को अपने 11000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। मेटा के सीईओ और संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने घोषणा की कि कंपनी को लगभग 11,000 नौकरियों में कटौती करनी होगी  जो उनके वैश्विक कर्मचारियों की कुल नौकरियों का 13% है। मेटा दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है। उनके पास फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, ओकुलस वीआर, बेलुगा समते कई अन्य प्रमुख तकनीकी ऐप हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक मेटा पिछले कुछ महीनों से कई मुद्दों का सामना कर रही है। इसमें प्रमुख तौर पर विज्ञापन से होने वाला आय शामिल है। मेटा के लिए आय का एक मुख्य स्रोत विज्ञापन है, जो वैश्विक आर्थिक मुद्दों के कारण प्रभावित हुआ है। ऐप्पल की नई गोपनीयता नीतियों के कारण मेटा के पास अब उपयोगकर्ताओं की सहमति के बिना उनका डेटा को हाथ नहीं लगा सकती। इससे यह हुआ कि उसके लिए विज्ञापन उद्देश्यों के लिए सटीक उपयोगकर्ता प्रोफाइल बनाना कठिन हो गया। इसका असर उसके बैलेंस सीट पर पड़ा।

गौरतलब बात है कि बड़ी छंटनी केवल मेटा तक ही सीमित नहीं है। मेटा के अलावा इस साल कई अन्य टेक कंपनियों ने भी नौकरियों की छंटनी की है। कई अन्य तकनीकी कंपनियां आर्थिक स्थितियों और अन्य कारकों के कारण कर्मचारियों को सामूहिक रूप से निकालने का विकल्प चुन रही हैं। 

क्रंचबेस की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस-आधारित टेक फर्मों ने अक्टूबर 2022 तक 45,000 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया है। 

ट्विटर (Twitter)

टेस्ला के मालिक एलन मस्क द्वारा ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद कंपनी ने अपने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। संख्या में बात करें तो मस्क ने 3,700 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। ट्विटर पर  ब्याज और ऋण चुकौती में लगभग $ 1.2 का बकाया है।

सेल्सफोर्स (Salesforce)

सेल्सफोर्स ने भी अपने वैश्विक कार्यबल में कटौती की है।  सेल्सफोर्स ने सैकड़ों कर्मचारियों के नौकरी से निकाल दिया था। हेज फंड स्टारबोर्ड वैल्यू द्वारा कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के बाद उसको लागत में कटौती के लिए कुछ दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

Lyft 

लोकप्रिय कैब-सेवा प्रदाता कंपनी Lyft ने भी संभावित मंदी की आशंका का हवाला देते हुए अपने लगभग 700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने यह कदम कमजोर अर्थव्यवस्था से निपटने और लागत में कटौती करने के लिए उठाया क्योंकि मुद्रास्फीति की वजह से उनके खर्च में बढ़ोतरी हुई है। Lyft ने इससे पहले जुलाई, 2022 में 60 लोगों को नौकरी से हटा दिया था।

स्ट्रिप (Strip)

एक प्रमुख ऑनलाइन भुगतान प्रसंस्करण कंपनी स्ट्रिप ने भी अपने कार्यबल में कटौती की थी। उसने अपने 1000 कर्मचारियों को निकाल दिया जो उसके कुल कार्यबल का लगभग 14% है। रिपोर्ट के मुताबिक, लागत में कटौती और धीमी और अस्थिर अर्थव्यवस्था में मुनाफे पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कंपनी में कई डिवीजनों में नौकरियों को कम किया जाएगा।

Microsoft 

इसी साल के जुलाई में तकनीकी दिग्गज  Microsoftने 'सही व्यावसायिक प्राथमिकताएँ निर्धारित करने और संरचनात्मक समायोजन' करने के लिए कई डिवीजनों में लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की। कंपनी ने संभावित आर्थिक मंदी का सामना करने के लिए हायरिंग को भी धीमा कर दिया है।

Tencent 

चीन की तकनीकी दिग्गज कंपनी Tencent ने भी अगस्त 2022 में लगभग 5,500 कर्मचारियों की छंटनी की। और एक दशक में ऐसा पहली बार हुआ है कि उसने लोगों को नौकरी पर रखना बंद कर दिया है। छंटनी Tencent के स्वामित्व वाले गेमिंग समाचार प्रकाशन फैनबाइट में हुई थी। बताया गया कि कथित तौर पर छंटनी पिछली तिमाही में घटते राजस्व के कारण हुई।

Byjus 

अक्टूबर, 2022 के महीने में भारत की सबसे बड़ी एड-टेक कंपनी Byjus ने भी लगभग 2,500 नौकरियों में कटौती की, जो कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या का लगभग 5% है। इसके अलावा, Byjus इस वित्तीय वर्ष के भीतर वित्त को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने और लाभदायक बनने के लिए विपणन विभाग और अन्य तरीकों में लागत में कटौती करना चाहता है।बताते चलें कि स्ट्रीमिंग ऐप नेटफ्लिक्स ने भी 450 तो स्नैप ने 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया था।

टॅग्स :ट्विटरनेटफ्लिक्समाइक्रोसॉफ्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित