लाइव न्यूज़ :

किसी भी नकदी राहत से दूरसंचार कंपनियों की सेहत में काफी सुधार होगा: विश्लेषक

By भाषा | Updated: September 15, 2021 15:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर दूरसंचार क्षेत्र को तत्काल किसी भी तरह की नकदी प्रवाह राहत से क्षेत्र की वित्तीय सेहत में काफी सुधार होगा और इससे 5जी नीलामी का रास्ता भी साफ होगा। डेलॉयट इंडिया के एक वरिष्ठ विश्लेषक ने बुधवार को यह बात कही।

दूरसंचार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दूरसंचार क्षेत्र के लिए एक पैकेज को मंजूरी दी है।

पैकेज का मकसद वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों को राहत देना है, जिन्हें पिछले सांविधिक बकाया के रूप में हजारों करोड़ का भुगतान करना है। जिन उपायों को मंजूरी दी गई है, उनका सटीक विवरण तुरंत पता नहीं चल सका है।

सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित राहत उपायों में बकाया चुकाने में मेहलत देना, एजीआर को फिर से परिभाषित करना और स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क में कटौती शामिल हैं, जिसके जरिए इस बीमारू क्षेत्र में सुधार किए जा सकते हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव जल्द ही मीडिया को जानकारी देंगे।

डेलॉयट इंडिया के पार्टनर और दूरसंचार क्षेत्र के विशेषज्ञ पीयूष वैश ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘दूरसंचार क्षेत्र को तत्काल किसी भी तरह की नकदी प्रवाह राहत से क्षेत्र की वित्तीय सेहत में काफी सुधार होगा और इससे 5जी नीलामी का रास्ता भी साफ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार