लाइव न्यूज़ :

अनुपम रसायन के आईपीओ को दूसरे दिन 3.64 गुना अभिदान

By भाषा | Updated: March 15, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च स्पेशियल्टी रसायन कंपनी अनुपम रसायन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को दूसरे दिन 3.64 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कंपनी के 760 करोड़ रुपये के निर्गम के तहत दूसरे दिन तक 3,53,30,067 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। निर्गम का आकार 97,01,809 शेयरों का है।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) खंड को 37 प्रतिशत, गैर-संस्थागत निवेशक खंड में 1.39 गुना और खुदरा निवेशक खंड में 6.60 गुना अभिदान मिला।

अनुपम रसायन का आईपीओ शुक्रवार को खुला था। आईपीओ के तहत मूल्य दायरा 553-555 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। अनुपम रसायन ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 225 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी के आईपीओ के तहत पूरी तरह नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी मुख्य रूप से अपने कर्ज के बोझ को कम करने के लिए करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?