लाइव न्यूज़ :

एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल का आईपीओ 21 दिसंबर को खुलेगा, 313 से 315 रुपये का दायरा तय किया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा है कि उसका 300 करोड़ रुपये का प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 31 दिसंबर को बाजार में खुल जायेगा। इसके लिये मूल्य दायरा 313 से 315 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने एक वक्तव्य में यह कहा है।

कंपनी के इस आईपीओ में 85 करोड़ नये शेयर जारी किये जायेंगे जबकि 68 लाख 24 हजार 993 शेयर मौजूदा शेयरधारकों द्वारा बेचे जायेंगे। कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों में टोनब्रिज (मारीशस) लिमिटेड, लीड्स (मारीशस) लिमिटेड, कैंम्ब्रिज (मारीशस) लिमिटेड और गिल्डफोर्ड (मारीशस) लिमिटेड शेयर बिक्री पेशकश के तहत अपने शेयरों को पेश कर रहे हैं।

एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल देश में ठोस कचरा प्रबंधन सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों में सुमार है।

तीन दिन तक खुला रहने वाला यह आईपीओ 23 दिसंबर को बंद हो जायेगा। शेयर के लिये तय किये गये मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी को 300 करोड़ रुपये की प्राप्त होगी।

आईपीओ से प्राप्त होने वाली राशि का आंशिक इस्तेमाल कंपनी पिंपरी चिंचवाड़ में कचरे से बिजली बनाने की परियोजना में करेगी। इसके लिये वह अनुषंगी कंपनी में निवेश करेगी। इसके अलावा कंपनी के समग्र कर्ज में कमी लाने तथा सामान्य कंपनीगत कार्यों के लिये इस राशि का इस्तेमाल किया जायेगा।

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसईमें सूचीबद्ध होंगे। ईक्यूरस कैपिटल और आईआईएफएल सिक्युरिटीज आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?