लाइव न्यूज़ :

अंसल प्रॉपर्टीज ग्रेटर नोएडा के आईटी सेज में बेचेगी अपनी पूरी 66 प्रतिशत हिस्सेदारी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर रियल्टी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ग्रेटर नोएडा स्थित सूचना प्रौद्योगिकी विशेष आर्थिक क्षेत्र (आईटी-सेज) में अपनी पूरी 66.24 प्रतिशत हिस्सेदारी मिगसन समूह को बेचेगी।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को इस संबंध में सूचित किया।

कंपनी ने कहा कि उसने ग्रेटर नोएडा में 37.5 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क का स्वामित्व रखने वाली अपनी अनुषंगी असंल आईटी सिटी एंड पार्क्स लिमिटेड में पूरी 66.24 प्रतिशत हिस्सेदारी मिगसन समूह के महालक्ष्मी इंफ्राहोम को बेचने के लिए समझौता किया है।

बहरहाल, इस सौदे के लिये सेज के नियामकीय प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण और वाणिज्य मंत्रालय से मंजूरी लेनी होगी।

उधर,, मिसन समूह ने कहा है कि उसने इस परियोजना में अंसल प्रापर्टीज और एचडीएफसी से समूची 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।

हालांकि, अंसल प्रापर्टीज और मिगसन दोनों ने ही इस सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?