लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए 'महिला सामर्थ्‍य योजना' की घोषणा

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:20 IST

Open in App

लखनऊ, 22 फरवरी उत्‍तर प्रदेश सरकार के वित्‍तीय वर्ष 2021-22 के लिए प्रस्‍तुत बजट में महिलाओं के लिए एक नई योजना 'महिला सामर्थ्‍य योजना' की घोषणा की गई है और इसके लिए बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

राज्य के वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बजट पेश करते हुए महिलाओं के उत्‍थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा की। खन्‍ना ने बताया कि '' वित्‍तीय वर्ष 2021-2022 से महिला सामर्थ्‍य योजना के नाम से नई योजना शुरू की जाएगी और इसके लिए बजट में 200 करोड़ रुपये की व्‍यवस्‍था की गई है।''

बजट में मुख्‍यमंत्री कन्‍या सुमंगला योजना को और परिष्‍कृत कर लागू किये जाने का प्रस्‍ताव भी किया गया है जिसके अन्‍तर्गत सभी पात्र बालिकाओं को टैबलेट उपलब्‍ध कराने के लिए 1,200 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

महिलाओं एवं बच्‍चों में कुपोषण की समस्‍या के समाधान के लिए मुख्‍यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना वित्‍तीय वर्ष 2021-22 से संचालित की जाएगी और इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा पुष्‍टाहार कार्यक्रम हेतु 4,094 करोड़ रुपये तथा राष्‍ट्रीय पोषण अभियान के लिए 415 करोड़ रुपये की बजट व्‍यवस्‍था प्रस्‍तावित की गई है।

बजट में महिला शक्ति केंद्रों की स्‍थापना के लिए 32 करोड़ रुपये की व्‍यवस्‍था प्रस्‍तावित है। महिला सुरक्षा के लिये विशेष अभियान तथा महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?