लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में उद्योगों, सूक्ष्म-लघु उद्यमों के लिए नई नीति की घोषणा

By भाषा | Updated: February 16, 2021 21:35 IST

Open in App

चेन्नई 16 फरवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मंगलवार को एक नई औद्योगिक और सूक्ष्म लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) नीति की घोषणा की। इसका लक्ष्य राज्य में औद्योगिक वृद्धि को और तेज करना, तथा निवेश एवं रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

सरकार इसके माध्यम से राज्य में अधिक निवेश आकर्षित करना चाहती है और पिछड़े जिलों के औद्योगिक विकास के लिए प्रोत्साहन देना चाहती है।

इन नई नीतियों के सहारे पलानीस्वामी सरकार ने 4 वर्ष में 10 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश आकर्षित करने और 2025 तक राज्य में रोजगार के 20 लाख नए अवसर सृजित करना चाहती है। इस नीति में तमिलनाडु में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर को सालाना 15% तक ले जाने का लक्ष्य है।

तमिलनाडु की नयी एमएसएमई नीति का लक्ष्य इस क्षेत्र में 2025 तक दो लाख करोड़ रुपए का निवेश और 20 लाख लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराना है ।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नीति की घोषणा करते हुए कहा कि तमिलनाडु सरकार राज्य को निवेश का एक उत्तम स्थान बनाना चाहती है। सरकार एमएसएमई क्षेत्र के लिए पूंजीगत सब्सिडी को 50 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए करने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या